बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में एक बार फिर कोयला निवेश के नाम पर कथित ठगी का मामला चर्चा में है। आरोप है कि कोयले में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर कई लोगों से लाखों रुपए लिए गए। पीड़ितों का दावा है कि 23 अप्रैल 2026 को सरकंडा थाना में तीन अलग–अलग आवेदन दिए गए, लेकिन एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक FIR दर्ज़ नहीं हुई है। आखिर देरी की वजह क्या है ? क्या जांच चल रही है या फिर मामला पूरी तरह दबाने की कोशिश हो रही है ?
मामला बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीड़ितों का आरोप है कि नहरू साहू नामक व्यक्ति ने कोयले के व्यापार और निवेश में भारी मुनाफे का लालच देकर उनसे रकम ली। पीड़ितों के अनुसार यह राशि ब्याज और प्रॉफिट सहित लगभग 16 से 17 लाख रुपए तक पहुंच चुकी है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब तीन अलग–अलग आवेदन थाने में दिए जा चुके हैं, तब अब तक FIR क्यों दर्ज़ नहीं हुई ? क्या पुलिस प्रारंभिक जांच कर रही है, या फिर किसी दबाव में कार्यवाही टाली जा रही है ? अगर किसी आम आदमी की शिकायत पर महीनों तक FIR दर्ज़ न हो, तो जनता न्याय की उम्मीद किससे करे ?
स्थानीय लोगों के बीच भी इस मामले को लेकर चर्चा तेज़ है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर पीड़ितों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई क्यों नहीं की गई। हालांकि सरकंडा थाने की पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है, जिसमें FIR दर्ज़ न होने के कारण स्पष्ट किए गए हों।
भारतीय कानून के अनुसार , संज्ञेय अपराध ( cognizable offence/ गंभीर अपराध ) की शिकायत मिलने पर पुलिस को प्रारंभिक स्तर पर कार्यवाही करनी होती है। यदि किसी शिकायतकर्ता को लगता है कि उसकी शिकायत पर कार्यवाही नहीं हो रही है, तो वह वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ( IG/ SSP/SP ) या न्यायालय का दरवाज़ा भी खटखटा सकता है।
सवाल जो जनता पूछ रही है
* क्या शिकायतों की निष्पक्ष जांच हो रही है ?
* FIR दर्ज़ करने में देरी की असली वजह क्या है ?
* क्या पीड़ितों को न्याय मिलेगा ?
* क्या पुलिस विभाग इस मामले में आधिकारिक स्थिति स्पष्ट करेगा ?
abc newz किसी व्यक्ति को दोषी घोषित नहीं करता, लेकिन जनता से जुड़े ऐसे गंभीर आरोपों पर निष्पक्ष जांच और पारदर्शी कार्यवाही जरूरी है। अब देखना यह होगा कि बिलासपुर की सरकंडा थाने की पुलिस इस मामले में आगे क्या कदम उठाती है और पीड़ितों को कब तक न्याय मिल पाता है ?
abc newz को आप अब हमारे you tube और instagram में follow कर सकते हैं…abcnewz_india

