बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने आम लोगों के भरोसे को झकझोर कर रख दिया है। कोयले में निवेश…. हर हफ्ते मोटा मुनाफा…. और फिर लाखों रुपए लेकर गायब होने का खेल !!
जी हाँ… बिलासपुर का कथित कोयला व्यापारी नहरू साहू अब लोगों के निशाने पर है। आरोप है कि इस व्यक्ति ने सीधे–साधे लोगों को कोयला निवेश के नाम से सपना दिखाकर उनसे रकम ली गई, लेकिन अब ना पैसा वापस मिल रहा है और ना ही कोई हिसाब।
आरोपी महाठग कोयला व्यापारी नहरू साहू के ऊपर पीड़ितों का आरोप है कि कई बार पैसे वापस मांगने पर टालमटोल किया गया। कुछ लोगों ने तो थाने में शिकायत भी दी है, लेकिन कार्यवाही की रफ्तार पर सवाल उठ रहे हैं।
बिलासपुर में यह मामला अब सिर्फ एक कारोबारी विवाद नहीं, बल्कि आम लोगों की गाढ़ी कमाई से जुड़ा बड़ा सवाल बन चुका है। अगर आरोप सही हैं , तो आखिर कब तक महाठग निवेश के नाम पर लोगों को जाल में फंसाते रहेंगे, और प्रशासन कब जागेगा ?
फिलहाल पीड़ित न्याय की मांग कर रहे हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच चाहते हैं। abc newz इस मामले की हर अपडेट पर नज़र बनाए हुए है।
अगले एपिसोड में हम इस महा ठग नहरू साहू के बड़े nexus का खुलासा करेंगे। बने रहिए abc newz के साथ।
abc newz को आप अब हमारे you tube और instagram में follow कर सकते हैं…abcnewz_india

