बिलासपुर : ( छत्तीसगढ़ ) BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) में SIM कार्ड जारी करने की समस्या ने ग्राहकों को भारी परेशानी में डाल दिया है। 1 दिसम्बर 2025 से कंपनी नई या डुप्लीकेट SIM जारी नहीं कर पा रही है, जिससे नया कनेक्शन लेना और पुराना SIM बदलना असंभव हो गया है।
BSNL ने नए SIM जारी करने के लिए intense नामक प्राइवेट कंपनी से साझेदारी की हुई है, जो “संचार आधार” app विकसित करती थी। यह app SIM एक्टिवेशन, KYC और नए/ डुप्लीकेट SIM जारी करने के लिए जरूरी था, लेकिन कंपनी ने 30 नवंबर 2025 को कॉन्ट्रैक्ट समाप्त होने पर सेवा बंद कर दी। इसका कारण ये बताया गया कि BSNL ने intense कंपनी को चार महीनों से लाखों रुपयों का भुगतान नहीं किया है।
app बंद होने से 1 दिसम्बर से पूरे देश में नए ग्राहक जुड़ने बंद हो रहे हैं और डुप्लीकेट SIM भी जारी नहीं हो पा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो BSNL की आईटी टीम केरल सर्किल में नया app बना रही है, जो जल्दी ही लॉन्च होगा। कस्टमर केयर सेंटर पर भी ग्राहकों को प्रताड़ित होना पड़ रहा है। बार-बार कस्टमर को ऑफिस के चक्कर कटवाए जा रहे हैं, और नतीजा अभी तक शून्य ही है।

BSNL जून 2025 तक पूरे देश में 4G नेटवर्क रोलआउट का लक्ष्य लेकर चल रही थी, लेकिन सिम जारी न होने से नए ग्राहक जुड़ नहीं पा रहे हैं, नया सिम कार्ड लेना असंभव हो गया है, इससे BSNL की साख भी दांव पर लग गई है।
ग्राहकों की परेशानियां
* नए ग्राहक BSNL 4G कनेक्शन नहीं ले पा रहे हैं, जिससे प्रतिस्पर्धी कंपनी jio, airtel की ओर रुझान बढ़ रहा है।
* खोई या खराब सिम के लिए डुप्लीकेट सिम नहीं मिल रहा है, जिससे फोन सेवा पूरी तरह बंद होने का खतरा रहता है।
* OTP आधारित सेवाएं, मोबाइल बैंकिंग प्रभावित, ग्राहक सेवा केंद्रों में लंबी-लम्बी लाइनें लग रहीं हैं।
* छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश , झारखंड आदि राज्यों में 4G सिम चालू नहीं होने से इंटरनेट सेवाएं ठप्प हो रही है।
पिछले कई दिनों से लाखों ग्राहक कस्टमर केयर सेंटरों पर लाइने लगा रहे हैं, लेकिन कोई राहत नहीं मिल रही है। नए ग्राहक भी जुड़ने लगभग बंद हो गए हैं, जिससे BSNL की बाजार हिस्सेदारी भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है और लोग jio,airtel जैसे प्राइवेट ऑपरेटर्स की ओर रुख कर रहे हैं। फ्रेंचाइज़ी और रिटेलर्स को दैनिक बिक्री का नुकसान हो रहा है। सरकारी कंपनी BSNL की यह लापरवाही नए और पुराने ग्राहकों का विश्वास तोड़ रही है। हालांकि कंपनी ने इसके लिए माफी मांगी है, लेकिन नया app लॉन्च न होने तक इसकी साख पर असर रहेगा।

ज्योतिरादिय सिंधिया केंद्र सरकार में संचार मंत्री हैं और BSNL के पुनरुद्धार के लिए जिम्मेदार माने जाते हैं। ज्योतिरादिय सिंधिया को विक्रेता कंपनी इंटेंस से आपात बैठक बुलाकर बकाया भुगतान सुनिश्चित करवाना चाहिए, जिससे कि देश भर के ग्राहकों को समय से सिम कार्ड मिल सके और संचार साधनों का इस्तेमाल जल्द से जल्द शुरू हो सके।
abc newz के साथ बने रहिये

