बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले उसलापुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। यहां प्रीमियम ब्रैंड कैटरिंग आउटलेट का शुभारंभ किया गया है। खास बात यह है कि उसलापुर रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ यह आउटलेट देश में तीसरा प्रीमियम ब्रैंड कैटरिंग आउटलेट बताया जा रहा है।

उद्घाटन अवसर पर रेलवे जोन के प्रिंसिपल चीफ कमर्शियल मैनेजर विजय कुमार , सीनियर डीसीएम अनुराग सिंह तथा ITC limited के नैशनल मैनेजर प्रणव तुमने सहित रेलवे और संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
इस प्रीमियम आउटलेट के ज़रिए यात्रियों को अब रेलवे स्टेशन पर ही ITC limited के लोकप्रिय खाद्य एवं पेय उत्पाद उपलब्ध होंगे। खास तौर पर sunfeast/sunbean coffee , YiPPee noodles और ITC master chef के विभिन्न खाद्य पदार्थ यात्रियों को उपलब्ध कराए जाएंगे।
उसलापुर भले ही बिलासपुर रेल मंडल का एक अपेक्षाकृत छोटा रेलवे स्टेशन है , लेकिन इसका रेल यातायात के लिहाज़ से महत्व काफी बड़ा है। बिलासपुर से लेकर दुर्ग और अंबिकापुर सहित इस पूरे क्षेत्र को जोड़ने वाले रेल नेटवर्क में बड़ी संख्या में यात्री इस स्टेशन और आसपास के रेल मार्ग का उपयोग करते हैं।

यही वज़ह है कि बिलासपुर रेल मंडल लगातार उसलापुर स्टेशन की यात्री सुविधाओं को अपग्रेड करने की दिशा में काम कर रहा है। इसी कड़ी में शुरू हुआ यह प्रीमियम कैटरिंग आउटलेट स्टेशन पर यात्रियों को आधुनिक , स्वच्छ और ब्रैंडेड खानपान की सुविधा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
लेकिन इस पूरी कहानी में एक नाम खास तौर पर सामने आता है – नीलू सलूजा।
बिलासपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी नीलू सलूजा रेलवे कैटरिंग और फूड सर्विस के क्षेत्र में पिछले करीब 30 वर्षों से सक्रिय हैं। बेहद साधारण और लो–प्रोफाइल अंदाज़ में काम करते हुए उन्होंने अपनी मेहनत , व्यवहार और लगातार बेहतर सेवा देने के दम पर रेलवे कैटरिंग के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।
नीलू सलूजा की खासियत यह रही है कि उन्होंने केवल कारोबार को कारोबार की तरह नहीं देखा , बल्कि रेलवे यात्रियों की सुविधा और बेहतर सेवा को अपने कार्य का आधार बनाया।
झारसुगुड़ा से लेकर रायगढ़ , बिलासपुर , दुर्ग और रायपुर जैसे महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर उनके विभिन्न कैटरिंग आउटलेट और कियॉस्क लंबे समय तक संचालित होते रहे हैं। रेलवे के साथ लंबे समय से जुड़ाव और यात्रियों की जरूरतों को समझने का अनुभव आज उनके काम में साफ दिखाई देता है।
एक छोटे स्तर से शुरुआत करके लगातार मेहनत करते हुए बड़े ब्रैंड के साथ प्रीमियम कैटरिंग आउटलेट तक का सफर निश्चित रूप से नीलू सलूजा के तीन दशक के करीब के संघर्ष , समर्पण और बिज़नेस के प्रति डेडीकेशन की कहानी भी है।
उसलापुर स्टेशन में शुरू हुआ YiPPee प्रीमियम ब्रैंड कैटरिंग कियॉस्क सिर्फ एक नया फूड आउटलेट नहीं है , बल्कि यह बदलते दौर के साथ रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं की तस्वीर भी पेश करता है।

अब यात्रियों को ट्रेन का इंतज़ार करते हुए स्टेशन पर ही बेहतर माहौल में ब्रैंडेड , सुविधाजनक और क्वालिटी खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध हो सकेंगे।
रेलवे प्रशासन और संबंधित ब्रैंड के संयुक्त प्रयास से शुरू हुआ यह आउटलेट उसलापुर रेलवे स्टेशन को आधुनिक यात्री सुविधाओं की दिशा में एक नई पहचान देने वाला कदम माना जा रहा है।
abc newz की नज़र में यह उपलब्धि बिलासपुर रेल मंडल के अलावा उन स्थानीय उद्यमियों की भी कहानी है , जो वर्षों तक लगातार मेहनत करके छोटे स्तर से शुरुआत करते हैं और अपने काम की गुणवत्ता के दम पर एक मुकाम हासिल करते हैं।
हमारे you tube और instagram को follow और subscrib करें…abc newz _india


